अमरसी आलू
AAMRASI AALO
आवश्यक सामग्री••••
आलू - 4
आम का गूदा - 1कप
कच्ची कैरी का गूदा - 1/2 कप
हरी मिर्च - 2
अदरक पेस्ट - 2 च०
लाल मिर्च पाउडर - 1 च०
नमक - स्वादानुसार
जीरा पाउडर - 1/2 च०
सोठ पाउडर - 1 चुटकी
गरम मसाला पाउडर - 1/2 च०
गार्निश के लिए••••
ताजा अनार दाना - 1/2 कप
पनीर (कदूकस किया) - 1/4 कप
मक्खन -2 च०
हरा धनिया, - 2 च०
बनाने का तरीका••••
आलू को छील कर दो भाग में काट लें। एक बर्तन में डालकर उसमें एक चम्मच नमक और लाल मिर्च डालकर आधे घंटे तक रखें। अब आलू को हाई पावर पर माइक्रोवेव में 3-4 मिनट पका लें। अब एक पैन में दोनों तरह के आम का गूदा डाले और अदरक पेस्ट डाल कर 10 मिनट भुने ।फिर आलू डालकर 2 मिनट भूने और आधा कप पानी और गरम मसाला डाले। उबाल आने पर गैस बंद कर दें। एक बोल में निकलकर उपर से अनार दाना,पनीर,मक्खन,हरा धनिया डालकर दो मिनट ढके और फि सर्व करें।
टिप्पणियाँ