सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेड रसमलाई
आवश्यक सामग्री••••
- चीनी - 2 बड़े चम्मच
- ब्रेड - 10 पिस
- खोया - 1/2कप
- इलाइची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- घी - तलने के लिए
रबड़ी बनाने के लिए सामग्री••••
- दूध - 2लीटर
- खोया - 1 कप
- चीनी - 3 बड़े चम्मच
- केसर के रेसे - 5-6
- गुलाब जल - 2 चम्मच
- सजाने के लिए - बादाम-पिस्ता
बनाने का तरीका••••
- एक बोल में खोया,इलाइची पाउडर,चीनी मिला लें।ब्रेड पर थोड़ा पानी डालकर गीला कर लें और खोया के मिश्रण भर लें।इसी तरह सभी ब्रेड को भर लें
- एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें ब्रेड को सुनहरा तल लें।
- एक बर्तन में दूध को गाढा होने रखें और बीच-बीच एक चलाते रहे।
- जब दूध आधा रहे।तो उसमें खोया,चीनी,केसर के रेसे,गुलाब जल डालकर 5-6मिनट चला कर गैस बंद करें और ठंडा होने फ्रिज में रखे।
- एक बोल में तले ब्रेड रखें और उपर से ठण्डी रबड़ी डालकर बादाम-पिस्ता से सजा कर परोसें।
maakirasoii.blogspot.com/2018/07/blog-post_41.html
टिप्पणियाँ