कदूकस आलू कचोरी
आवश्यक सामग्री••••
- आलू - 500ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर - 1छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- घी(मोयन के लिए) - 1 बड़ा चम्मच
- गेहूं का आटा - 1 1/2 कप
- रवा (सूजी) - आधा कप
- धनिया पत्ती - 2 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
- तेल - तलने के लिए
बनाने का तरीका••••
- आलू को छील कर धोकर कदूकस कर लें।
- आटा और रवा को मिक्स करें। उसमें कदूकस आलू,लाल मिर्च पाउडर,काली मिर्च पाउडर,गरम मसाला पाउडर,नमक,धनिया पत्ती,घी,हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें।
- अब थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। 5-7 मिनट ढककर रखें।
- थोडासा आटा लें उसे हाथों से मिलाकर करें कचौड़ी के आकार का बेले।इसी तरह सभी को बोल लें।
- एक कडा़ही में तेल गरम करें और उसमें कचौरियों को मध्यम आंच पर सुनहरे रंग का होने तक तले।
- तैयार है आलू की कचौड़ी इसे गरमागरम अपनी पसंद की सब्जी, अचार और रायता के साथ सर्व करें।
टिप्पणियाँ