बेसन की सब्जी या गट्टे की सब्जी

बेसन की सब्जी/गट्टे की सब्जी


गट्टे के लिए आवश्यक सामग्री•••

बेसन - 2 कप
मीठा सोडा - 1/4 छोटा चम्मच
नमक -  स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - 1 चाय चम्मच
सरसों तेल - 1 चाय चम्मच
काली मिर्च  - 1 छोटा चम्मच दरदरा कुटा
हरा धनिया - 4 चम्मच बारीक कटा (ऐछिक)
तेल  -  तलने के लिए

ग्रेवी/ तरी के लिए आवश्यक सामग्री•••

बेसन - 2 बड़ा चम्मच
टमाटर - 3 मध्यम आकार का
गरम मसाला पाउडर - 2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च-अदरक पोस्ट - 2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
घी या तेल - 2 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1छोटा चम्मच

गट्टे/बेसन बनाने का तरीका•••

*2कप बेसन को छनी से छान लें। नमक,हल्दी,तेल,कूटी काली मिर्च,मीठा सोडा,हरा धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला कर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।

*एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें। बेसन के आटें को  3 से 4 बराबर भाग में बाटे और इसे लम्बाई में गोल कर लें और उबलते पानी में डालकर  8-10 मिनट मध्यम आंच पर पका लें या  तब तक पकाएं जब तक बेसन अन्दर तक अच्छी तरह पक ना जाऐ।

*जब बेसन पक जाए तो एक चम्मच की सहायता से बेसन गट्टे को एक पलेट में निकालकर ठण्डा होने दें।फिर चाकू से इसे लगभग एक इंच मोटा काटे।

*एक कड़ाही में तेल गर्म करें।इसमें गट्टों के सुनहरा होने पर निकाल लें।

ग्रेवी/ तरी बनाने का तरीका•••

मिक्सर में टमाटर को पिस लें।एक कड़ाही में तेल/घी गर्म करें और उसमें 2 बड़ा चम्मच बेसन डालकर धीमी आंच पर बेसन को भूने। जब बेसन अच्छी तरह भून जाऐ।

*तो इसमें हल्दी पाउडर,नमक,गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-मिर्च पोस्ट डालकर 1 मिनट भूने अब टमाटर पोस्ट डालकर 3-4 मिनट भूने।

*एक बर्तन में हल्का गर्म पानी करें और भूने बेसन में थोडा-थोड़ा कर डाले।अच्छी तरह चलाते हुऐ बेसन को मिला लें।
इसे थोड़ा पतला ही रखें क्योंकि गट्टे डालने के बाद गट्टे ग्रेवी/ तरी को सोखते हैं जब अच्छी तरह उबाल आने लगे तो इसमें तले हुऐ गट्टे डालें।लिजिये तैयार है गट्टे या बेसन की सब्जी।

टिप्पणियाँ